मध्यप्रदेशराजनीति

MP News: मित्रों अब विदा, जस की तस धर दीनी चदरिया, एक बार फिर भावुक हुए शिवराज, देखे 

 

 

MP Politics News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री नवनियुक्त किए गए हैं, मध्य प्रदेश के चार बार सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान को इस बार मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त नहीं किया गया, बल्कि उज्जैन से 3 बार विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव को सीएम बनाया गया। वो आज मुख्यमंत्री पद का शपथ ले रहे, इसी बीच शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया। उन्होंने कहा ” मित्रों अब विदा, जस की तस धर दीनी चदरिया

https://prathamnyaynews.com/dharm/34605/

मोहन यादव आज ले रहे सीएम पद की शपथ

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मुख्यमंत्री पद तथा उपमुख्यमंत्री शपथ समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह का आगमन हो रहा है, मोहन यादव सहित उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा शपथ ले रहे है। शपथ समारोह कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के सभी बड़े नेता मंत्री उपस्थित है।

मित्रों अब विदा, जस की तस धर दीनी चदरिया

मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से भावुक हो उठे है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 11:30 बजे मोहन यादव शपथ ले रहे हैं। उनको मेरी तरफ से शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश आ रहे हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं। सब पर भगवान अपनी कृपा बनाए रहे, शिवराज ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मध्य प्रदेश की समृद्धि विकास और जनता को लेकर चलेंगे मेरी बहुत बहुत शुभकामनाएं, मित्रों अब विदा, जस की तस धर दीनी चदरिया

 

 

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button