बड़ी ख़बरमध्यप्रदेश
कार को ओवरटेक करते समय हादसे का शिकार हुआ बाइक सवार, अस्पताल में भर्ती
Accident News: मध्य प्रदेश के इंदौर में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वाले लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। लेकिन इन घटनाओं के बावजूद हादसे कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा घटना वेलोसिटी टॉकीज के सामने हुई, जहां एक बाइक सवार कार को ओवरटेक करते समय हादसे का शिकार हो गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दरअसल, वेलोसिटी टॉकीज के पास मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसका सामान सड़क किनारे पड़ा हुआ था। आज तेज गति से एक बाइक सवार को ओवरटेक करने के प्रयास में एक कार उनके बगल से गुजर गई और मलबे से टकराकर गिर गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाया और एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। लेकिन गनीमत यह रही कि अगर कार तेज रफ्तार में न होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।