राजनीतिसिहावलसीधी

सोनवर्षा भाजपा मंडल के पदाधिकारियों की जिला अध्यक्ष ने ली बैठक, मुख्य पदाधिकारी रहे नदारद, मचा हुआ है घमासान

अमर द्विवेदी सिहावल। सीधी जिले के सिहावल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा मंडल में घमासान मचा हुआ है जो आज पहाड़ी में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। जहां पर पदाधिकारी तो नहीं पहुंचे परंतु स्थानीय व्यक्ति काफी मात्रा में दिखे।

स्पष्ट रूप से दिखी नाराजगी: – भाजपा सीधी जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान एवं उपाध्यक्ष अंजू पाठक के नेतृत्व में पहाड़ी में भारतीय जनता पार्टी मंडल सोनबरसा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई जहां पर मुख्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मंडल के नदारद दिखे।

मंडल अध्यक्ष को लेकर मचा हुआ है घमासान:- जिस तरह से विगत दिनों सोनबरसा भाजपा मंडल में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में मंडल अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद द्विवेदी के कार्यप्रणाली एवं उपेक्षा को लेकर सोनबरसा मंडल के मंडल उपाध्यक्ष गिरीश द्विवेदी सहित 17 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा सामूहिक रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान को अध्यक्ष हटाओ भाजपा बचाओ के संबंध में ज्ञापन दिया गया था तथा 1 सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया था कि यदि मंडल अध्यक्ष को पद से नहीं हटाया जाता है तो हम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सामूहिक रूप से भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र दे देंगे।

बैठक में नहीं पहुंचे एक भी पदाधिकारी: – पहाड़ी में हुई बैठक में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष के विरोध के चलते मंडल उपाध्यक्ष गिरीश द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी भाग नहीं लिए तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में रोष देखने को मिला।

जिला उपाध्यक्ष ने डैमेज कंट्रोल रोकने का किया प्रयास:-  सीधी जिले की भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक के द्वारा बैठक में सोनवर्षा मंडल के मुख्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बहिष्कार की वजह से बैठक समाप्त होते ही वह तुरंत पूर्व भाजपा मंडल सोनबरसा उपाध्यक्ष गिरीश द्विवेदी के यहां पहुंचकर डैमेज कंट्रोल रोकने का प्रयास किया एवं श्री द्विवेदी को समझाइश दी परंतु श्री द्विवेदी किसी भी स्थिति परिस्थिति में मंडल अध्यक्ष के द्वारा की गई घोर उपेक्षा की वजह से मानने को तैयार नहीं हैं।

इनका कहना है:- जब तक मंडल अध्यक्ष सोनबरसा जयशंकर प्रसाद द्विवेदी को पद से नहीं हटाया जाता है हमारे द्वारा एवं समस्त पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा इसी तरह से बैठकों का बहिष्कार किया जाएगा।

गिरीश द्विवेदी मंडल उपाध्यक्ष सोनवर्षा

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button