कटनीजबलपुरदेशन्यूजबड़ी ख़बरमध्यप्रदेश

अनुभूति कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दी प्रकृति की जानकारी, बताया महत्त्व

अनुभूति कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दी प्रकृति की जानकारी, बताया महत्त्व

कटनी जिले के वन मंडल उमरिया पान
ढीमरखेड़ा वन परीक्षेत्र के भमका रेस्ट हाउस स्थल पर प्राकृतिक सौंदर्य के बीच अनुभूति कार्यक्रम का आयोजित किया गया।इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण का महत्त्व बताते हुए पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रकृति की अनुभूति करने हेतु सबसे पहले सभी छात्र छात्राओं को जंगल का भ्रमण कराया गया ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र के भमका में आयोजित कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी हाई स्कूल खमतरा, खमरिया विद्यालयों के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। भ्रमण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा बच्चों को वन औसधी वाले पेढ़ पौधों, पक्षिओं, जीव जंतुओं, नदियों के संरक्षण व उनके घटकों को मानव जीवन से जोड़ते हुए उनके संरक्षण की आवस्यकता की जानकारी दी गई। इस मौके पर परीक्षेत्र के रेंजर अजय मिश्रा ने छात्रों को अनुभूति कार्यक्रम का उद्देश बताया। परी क्षेत्र के एसडीओ गजेन्द्र चतुर्वेदी ने वन विभाग की संरचना के बारे में बच्चों को जानकारी दी ।तथा तेंदूपत्ता महुआ के आर्थिक महत्व के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई। डीएफओ गौरव शर्मा ने बच्चों को घास के मैदान की उपयोगिता और मिट्टी के उपजाऊ होने में जंगल की महत्वता को समझाते हुए उसके संरक्षण में घास झाड़ी पौधे और पैड़ो की क्या भूमिका है विस्तार से जानकारी दी गई। आयोजित कार्यक्रम में डी एफ ओ गौरव शर्मा, एस डी ओ गजेंद्र कुमार चतुर्वेदी, रेंजर अजय कुमार मिश्रा,जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी आरती यादव,डिप्टी रेंजर राम कुशल मिश्रा,शकुंतला गोड़, अशोक,रमेश त्रिपाठी,राजेश शर्मा, प्रदीप तिवारी, राजेश कुमार सोनी, पत्रकार अनूप दुबे, रमेश कुमार पांडे, अज्जू सोनी, देवेंद्र मिश्रा,एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

 

संवाददाता-:अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button