assembly election 2023: मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने 10 विधानसभा में प्रत्याशियों की सूची कर दी जारी, जानिए किसको मिला कहां पर मौका

assembly election 2023: मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने 10 विधानसभा में प्रत्याशियों की सूची कर दी जारी, जानिए किसको मिला कहां पर मौका।
प्रथम न्याय न्यूज। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां काफी तेजी से शुरू हो गई है भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूर्व में ही 39 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है वहीं आज देर शाम आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 10 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
यह भी पढ़े: BD ने दिया शुभाशीष तो BJP के हुए अशीष, पार्टी कार्यालय में थामा भाजपा का दामन
जानिए किसको मिला कहां पर मौका
भोपाल जिले के गोविंदपुरा सीट से सज्जन सिंह परमार को टिकट दिया गया है तथा हुजूर विधानसभा से रविकांत द्विवेदी उम्मीदवार होंगे। दतिया जिले के सेवड़ा सीट से संजय दुबे एवं मुरैना जिले के दिमनी सीट से सुरेंद्र सिंह तोमर, तथा मुरैना सीट से रमेश उपाध्याय विधानसभा के उम्मीदवार होंगे। झाबुआ जिले के पेटलावद विधानसभा सीट से कमल डामोर, रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा सीट से सरिता पांडेय, विदिशा जिले के सिरोंज विधानसभा से आई. एस. मौर्य एवं सीधी जिले के चुरहट विधानसभा से अनेंद्र गोविंद मिश्रा और छतरपुर जिले की महाराजपुर सीट से रामजी पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है।