भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 94वीं वार्षिक आम बैठक में नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इस बैठक में मिथुन मन्हास को बीसीसीआई का नया चेयरमैन चुना गया है। रोजर बिन्नी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब वे इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
बैठक में चयन समितियों से लेकर बजट और नई नियुक्तियों तक कई अहम फैसले लिए गए। खास बात यह रही कि पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह को पुरुष चयन समिति में शामिल किया गया है। वहीं, महिला और जूनियर क्रिकेट चयन समितियों में भी नए नाम जुड़े हैं।
बीसीसीआई के नए पदाधिकारी
अध्यक्ष – मिथुन मन्हास
उपाध्यक्ष – राजीव शुक्ला
सचिव – देवजीत सैकिया
संयुक्त सचिव – प्रभतेज भाटिया
कोषाध्यक्ष – ए. रघुराम भट
पुरुष चयन समिति
अजीत अगरकर (अध्यक्ष)
शिव सुंदर दास
अजय रात्रा
आर.पी. सिंह (नव नियुक्त)
प्रज्ञान ओझा (नव नियुक्त)
महिला चयन समिति
अमिता शर्मा (अध्यक्ष)
श्यामा डे
सुलक्षणा नाइक (नव नियुक्त)
जया शर्मा (नव नियुक्त)
श्रावंती नायडू (नव नियुक्त)
जूनियर क्रिकेट समिति
एस. शरथ (अध्यक्ष, नव नियुक्त)
हरविंदर सोढ़ी
पथिक पटेल
कृष्ण मोहन
रानादेब बोस
अन्य समितियाँ
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल: अरुण सिंह धूमल
डब्ल्यूपीएल समिति: जयेश जॉर्ज (अध्यक्ष) व अन्य
इंफ्रास्ट्रक्चर समिति: रोहन जेटली (अध्यक्ष) व अन्य
बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 का ऑडिट अकाउंट पास किया गया और 2025-26 के लिए वार्षिक बजट को भी मंजूरी दी गई।
बीसीसीआई की इस बैठक ने भारतीय क्रिकेट प्रशासन में कई नए चेहरों को मौका दिया है। मिथुन मन्हास की नई भूमिका और चयन समितियों में किए गए बदलाव से भविष्य में टीम इंडिया और महिला क्रिकेट में नए अध्याय लिखे जाने की उम्मीद है।