धर्ममध्यप्रदेशमनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने मां पीतांबरा पीठ के दर्शन किये, पूरे विधि-विधान माता की पूजा-अर्चना की

Bollywood actress and MP Kangana Ranaut visited Maa Pitambara Peeth and worshipped the Goddess with full rituals

Kangana Ranaut: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और हाल ही में बीजेपी से चुनाव जीतकर सांसद बनीं कंगना रनौत मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। आज उन्होंने प्रदेश की प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पीतांबरा पीठ के दर्शन किये और मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां विधिवत पूजा-अर्चना की और महाभारत काल के वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया।

कंगना रनौत की इस आध्यात्मिक यात्रा ने उनके प्रशंसकों और स्थानीय लोगों के बीच उत्सुकता का माहौल पैदा कर दिया है। सुबह एक्ट्रेस मां पीतांबरा पीठ -मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं। उन्होंने पारंपरिक पोशाक और पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव से भगवान महादेव और माता की पूजा-अर्चना की।

Read Also: Vivo T3X को कम कीमत में घर ले जाने का सुनहरा मौका!

मंदिर में मौजूद लोग सेल्फी को लेकर उत्साहित दिखे

मां पीतांबरा पीठ मंदिर में कंगना का मंदिर प्रबंधन (Kangana at pitambara Peeth) और स्थानीय पुजारियों ने स्वागत किया। मंदिर के पुजारियों ने पूजा विधि बताते हुए पूजा करायी और मंदिर के इतिहास के बारे में भी बताया। कंगना ने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों से भी मुलाकात की। भगवान के दर्शन करने आए कई भक्त यहां उनसे मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भी उत्साहित दिखे।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button