
मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया, जब पिपराही थाना क्षेत्र के मुनहाई गांव के पास अदवा नदी के पुल से एक यात्री बस अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। शुक्रवार की शाम करीब 30 यात्रियों से भरी इस बस में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एमपी के श्रमिकों को सौगात: CM मोहन भागवत का ऐलान ,इनको मिलेंगे 40 हजार रुपए
हादसे का शिकार हुई बस (क्रमांक एमपी 17 बी 0797) में गंभीर रूप से घायल होने वालों में कृष्ण कुमार यादव (30), अमित कुमार यादव (26), हीरालाल यादव (80), फूलमती सिंह (32), सुनीता सिंह (25) और माला सिंह (19) शामिल हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को हनुमना के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
हर परिवार को मिलेगा रोजगार: सीएम मोहन यादव की नई पहल से बदलेगा मध्यप्रदेश का भविष्य
हनुमना अस्पताल के बीएमओ डॉ. नागेंद्र प्रकाश मिश्रा के अनुसार, कृष्ण कुमार और अमित कुमार की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी घायल सिविल अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि मामूली रूप से घायल यात्री प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर लौट चुके हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी दिलीप कुमार सोनी ने मौके पर पहुंचकर जांच के आदेश दिए। इसी दौरान मुनहाई पंचायत सचिव काशी तिवारी की गैरमौजूदगी पर ग्रामीणों ने शिकायत की कि वे अक्सर मुख्यालय से गायब रहते हैं। निर्देश के बावजूद तीन घंटे तक मौके पर न पहुंचने पर कलेक्टर ने सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।