मौसम का हाल

मध्यप्रदेश में बदला मौसम का मिजाज,आंधी-बारिश के साथ 13 जिलों के ओलावृष्टि के अलर्ट जारी

Weather changed in Madhya Pradesh, alert issued for hailstorm along with rain and storm in 13 districts

MP Weather Report: मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि बाकी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा।

तापमान में गिरावट दर्ज

शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। हालांकि, फिर भी तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक बना रहा। शाजापुर में सबसे कम 14.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि खंडवा में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछले 24 घंटों में रीवा, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। भोपाल, इंदौर और रतलाम में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि खंडवा की रात सबसे गर्म रही, जहां न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मध्य प्रदेश की वायु गुणवत्ता: खजुराहो की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों की वायु गुणवत्ता (AQI) में भी बदलाव देखने को मिला। खजुराहो की हवा प्रदेश में सबसे साफ रही, जहां AQI 70 दर्ज किया गया। दूसरी ओर, ग्वालियर में वायु गुणवत्ता में गिरावट आई और AQI 156 तक पहुंच गया। अन्य प्रमुख शहरों में जबलपुर का AQI 120, भोपाल का 137 और इंदौर का 139 दर्ज किया गया।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में बुंदेलखंड के सागर, दमोह, पन्ना और टीकमगढ़ जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

22 मार्च को प्रदेशभर में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश के आसार हैं, जबकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री अधिक रह सकता है।

मध्य प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। जहां कुछ इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है, वहीं कुछ जगहों पर गर्मी बरकरार है। आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button