बड़ी ख़बरदेशधर्ममध्यप्रदेश

हज यात्रा को लेकर सर्कुलर जारी, दो किस्तों में जमा होगा पैसा, ये है आखिरी तारीख

हज यात्रा के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। राज्य को केन्द्रीय हज समिति से हज के लिए अतिरिक्त कोटा प्राप्त हुआ है। इसके बाद राज्य से यात्रा पर जाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर आठ हजार हो गई। उनका चयन प्रतीक्षा सूची से किया गया। यात्रियों को 2 लाख रुपये, 72 हजार रुपये और 300 रुपये की दो किस्तें एक साथ देनी होंगी।

राज्य भर से दस हजार लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया था। कुर्रा के दौरान इनमें से 7010 लोगों का चयन हुआ। यह कुर्रा सेंट्रल कमेटी मुम्बई में हुआ। केंद्रीय हज समिति से राज्य को 230 सीटों का कोटा दिया गया। इससे पहले भी करीब नौ सौ सीटों की बढ़ोतरी हुई थी।

राष्ट्रव्यापी कोटा 3663 सीटें

केंद्रीय हज (हज 2025) कमेटी ने नौ राज्यों में 3663 सीटों का कोटा जारी कर दिया है। इनमें से राज्य को 230 सीटें मिलीं। महाराष्ट्र को सबसे अधिक 1092 सीटें मिलीं। इसके बाद तेलंगाना को 656, गुजरात को 483, तमिलनाडु को 303, कर्नाटक को 235, मध्य प्रदेश को 230, दिल्ली को 164, छत्तीसगढ़ को 24 अतिरिक्त सीटें मिलीं।

दोनों किश्तें 23 जनवरी तक जमा करनी होंगी।

हज यात्रा के लिए चुने गए तीर्थयात्रियों को 272,300 रुपये जमा करना होगा। यह राशि दो किस्तों में दी जाएगी। राशी जमा करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button