CM की वीडियो कॉन्फ्रेंस: शिवराज सिंह चौहान बोले : कानून व्यवस्था और जनकल्याण हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण ,18 मई को रीवा दौरा प्रस्तावित

CM की वीडियो कॉन्फ्रेंस :शिवराज सिंह चौहान बोले : कानून व्यवस्था और जनकल्याण हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण ,18 मई को रीवा दौरा प्रस्तावित

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने रविवार की सुबह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कमिश्नर कलेक्टर और पुलिस महानिरीक्षक – पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली कहा कि कानून व्यवस्था और जनकल्याण सबसे महत्वपूर्ण है। यह सरकार की प्राथमिकता है प्रत्येक जिले में पूरे समवन्य के साथ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी जनता के कल्याण के कार्यों को सुनिश्चित करें पुलिस का कार्य है कि सभी नागरिकों के लिए  शान से जीने  की व्यवस्था करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत सरोवर के कार्य गति के साथ किए जाएं आजादी के अमृत महोत्सव में अमृत सरोवर का विकास ग्राम के लिए उदाहरण होना चाहिए इन सरोवर को पर्यटकों क्या कर सर का केंद्र भी बना सकते हैं। साथ ही अमृत सरोवर प्रेरणा और देशभक्ति का स्थल बने ऐसे प्रयास किए जाएं, कलेक्टर्स  और  कमिश्नर्स  के  साथ  सभी।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी  योजनाओं की  सतत समीक्षा करें बैठक में आजीविका मिशन,  मनरेगा और  अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई एनआईसी में इस दौरान कलेक्टर मनोज पुष्प एडिशनल कमिश्नर छोटे सिंह, आयुक्त नगर निगम मृणाल मीण,   संयुक्त आयुक्त  सतीश  निगम  सहित  विभागीय  अधिकारी उपस्थित रहे। रीवा से  कार्यक्रम में  शामिल होंगे  सीएम किसान कल्याण योजना में 18 मई को 1650 करोड़ की राशि का अंतरण हितग्राहियों के खाते में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के संबोधन के बाद  मुख्यमंत्री  संबोधन होगा।  मुख्यमंत्री रीवा इस कार्यक्रम  में  शामिल होंगे। इस  दौरान प्रदेश के 82 लाख किसानों को कार्यक्रम से जुड़ने के लिए स्थानीय प्रशासन आवश्यक प्रयास करें

Exit mobile version