राजनीति

CM मोहन यादव ने 54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात.!

पाली, उमरिया में सीएम मोहन यादव ने पेसा महासम्मेलन में 54 करोड़ से अधिक की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर जनता को दीं नई सौगातें।

उमरिया जिले के पाली में आयोजित राज्य स्तरीय पेसा महासम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री ने कुल 54 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

उन्होंने ₹39.14 करोड़ की लागत से पूरे हुए 22 विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। साथ ही, ₹14.71 करोड़ की लागत से बनने वाले 4 नए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया, जिससे स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।

CM मोहन यादव ने 54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात.!

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ भी वितरित किए और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पेसा महासम्मेलन में उमड़े जनसैलाब ने आयोजन को यादगार बना दिया।

यह कार्यक्रम न सिर्फ विकास की दिशा में एक बड़ा कदम था, बल्कि आदिवासी क्षेत्रों में शासन की गहरी पहुंच और सहभागिता का प्रमाण भी बना।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button