चुनाव आयोग BJP नेताओं के इशारे पर काम करता है? झारखंड मुक्ति मोर्चा का बड़ा दावा

Jharkhand Election Update: चुनाव आयोग (EC) आज झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पहले से ही चुनाव आयोग पर हमलावर है। जेएमएम नेता मनोज पांडे ने दावा किया कि बीजेपी नेताओं को कल चुनाव की घोषणा की जानकारी मिली। मनोज पांडे ने चुनाव आयोग को कठपुतली भी कहा।

मनोज पांडे ने कहा, ”हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. लेकिन आज चुनाव की घोषणा होने वाली है और इसकी जानकारी BJP नेताओं को कल ही हो गई थी। ये बहुत गंभीर विषय है। क्या चुनाव आयोग BJP नेताओं के इशारे पर काम करता है? हिमंत बिस्वा शर्मा ने कल कहा था कि आज चुनाव की घोषणा होने वाली है। ऐसे कठपुतली आयोग की नियुक्ति गंभीर मामला है।

झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव

झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों पर चुनाव होने हैं, जो 5 जनवरी 2025 को समाप्त होने वाला है। राज्य में पिछला चुनाव दिसंबर 2019 में हुआ था।

Exit mobile version