मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के इस जिले में कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में भीषण ठंड के कारण सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर ने कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

उमरिया जिले में मौसम लगातार बिगड़ रहा है। कलेक्टर धर्मेंद्र जैन ने विजिबिलिटी कम होने के कारण देर रात आदेश जारी किया। जिसके तहत जिले के पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी के बीच बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आधे मध्य प्रदेश में बादल छाने और बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना है। रविवार की बात करें तो कल भी उमरिया में बारिश हुई थी।

उमरिया में यह सबसे ठंडा दिन था। दिन का तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। सतना-गुना में 18.2 डिग्री, दमोह में 18.6 डिग्री, पचमढ़ी में 18.8 डिग्री, खजुराहो में 19.6 डिग्री, सिवनी में 19.8 डिग्री, टीकमगढ़ में 20 डिग्री, शिवपुरी में 21 डिग्री और नौगांव में 21.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button