मध्यप्रदेश

MP के चार पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से किया जायेगा सम्मानित

मध्य प्रदेश कैडर के पुलिस अधिकारियों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे

MP News: मध्य प्रदेश कैडर के पुलिस अधिकारियों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इनमें से चार पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश के आईजी मकरंद देउस्कर, आईजी हिमानी खन्ना, आईजी वीर विक्रम सिंह सेंगर और इंस्पेक्टर नवाब खान को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। मध्य प्रदेश के नागरिक सुरक्षा निदेशक सुनील कुमार गर्ग को भी सम्मानित किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस पर आईजी रुचि वर्धन मिश्र, डीआईजी वीरेंद्र कुमार सिंह, एआईजी विक्रांत मोराव, एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान, एआईजी विनय प्रकाश पॉल, इंस्पेक्टर पंकज कुमार, इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा और इंस्पेक्टर मनोज वैश्य समेत कई अफसरों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button