बिजनेस

Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, जाने आज के ताज़ा रेट!

Gold Price Today: सोने की कीमतें फिर गिर गई हैं। एमसीएक्स पर सोना 155 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। सोना फिलहाल 87,836 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर चांदी की कीमत की बात करें तो यह ₹212 प्रति किलोग्राम सस्ती होकर ₹1,00,526 पर बोली गई है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्थिति क्या है?

संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार युद्ध एक बार फिर छिड़ता हुआ प्रतीत हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि यदि यूरोपीय संघ अमेरिकी व्हिस्की पर 50 प्रतिशत टैरिफ नहीं हटाता है, तो यूरोपीय वाइन और अन्य स्पिरिट पर जवाबी 200 प्रतिशत कर लगाया जाएगा। इस अनिश्चितता के बीच, निवेशक सुरक्षित निवेशों की ओर मुड़ गए हैं, जिसके कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है। सोना पहली बार 3,000 डॉलर के पार जाकर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, जबकि चांदी भी 34 डॉलर से ऊपर पांच महीने के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रही है।

भारतीय बाजार में सोने की कीमत?

वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 600 रुपए बढ़कर 89,450 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह जानकारी स्थानीय व्यापारियों ने दी। बुधवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 88,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपए बढ़कर 89,050 रुपए प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

इससे पहले यह 88,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 20 फरवरी को 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 50 रुपए बढ़कर 89,450 और 89,050 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी 1,000 रुपए बढ़कर पांच महीने के उच्चतम स्तर 1,01,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,00,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button