सरकारी योजनाएं & जॉब्स

लाडली बहनों के लिए बढ़ी खुशखबरी 10 मार्च नहीं बल्कि इस दिन CM मोहन यादव भेजेंगे 22वीं किस्त बस करवा लें यह काम

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहीं बहनों के लिए खुशखबरी है। मार्च की किस्त तय तारीख से पहले आ सकती है। जानें आपके खाते में कब आएगी 22वीं किस्त की राशि

Ladli Behna Yojana 22th kist: मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1250 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकें।

22वीं किस्त का इंतजार

हर महीने की 10 तारीख को यह राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाती है, लेकिन कई बार त्योहारों या विशेष अवसरों पर इसे पहले भी जारी किया गया है। इस बार महिला दिवस (8 मार्च) और होली को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि 22वीं किस्त 10 मार्च से पहले ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इस पर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

पहले भी त्योहारों पर पहले जारी हुई हैं किस्तें

सरकार कई बार त्योहारों और विशेष अवसरों पर महिलाओं को समय से पहले राशि प्रदान कर चुकी है, जैसे:

✅ 1 मार्च 2024 – महाशिवरात्रि के कारण 10वीं किस्त।

✅ 5 अप्रैल 2024 – गुड़ी पड़वा पर 11वीं किस्त।

✅ 4 मई 2024 – लोकतंत्र के महापर्व के चलते 12वीं किस्त।

✅ 5 अक्टूबर 2024 – शारदीय नवरात्रि के दौरान 17वीं किस्त।

महाराष्ट्र में भी 8 मार्च को ट्रांसफर होंगे पैसे

मध्य प्रदेश की तरह ही महाराष्ट्र में भी यह योजना काफी लोकप्रिय हो रही है। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे ने घोषणा की है कि राज्य में महिलाओं को महिला दिवस (8 मार्च) पर योजना की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य

इस योजना को मई 2023 में शिवराज सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू किया था। शुरुआत में ₹1000 प्रति माह दिए जाते थे, जिसे अब बढ़ाकर ₹1250 कर दिया गया है। इस योजना से महिलाओं को सालाना ₹15,000 की आर्थिक सहायता मिल रही है।

योजना की पात्रता

✅ उम्र सीमा: 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

✅ समाज के सभी वर्ग: विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी पात्र हैं।

✅ आर्थिक स्थिति: परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।

✅ सरकारी नौकरी: परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।

✅ टैक्सपेयर्स: यदि परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स भरता है, तो वह योजना के लिए पात्र नहीं होगा।

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, राजधानी के मुख्य मार्गों पर महापुरुषों के नाम वाले द्वार बनाए जाएंगे!

कैसे चेक करें लाड़ली बहना योजना की लिस्ट में अपना नाम?

1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: https://cmladlibahna.mp.gov.in/

2. “आवेदन और भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।

3. अपना आवेदन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।

4. कैप्चा कोड भरें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करें।

5. ओटीपी दर्ज करके सर्च करें और अपनी स्थिति देखें।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button