सोने-चांदी के दाम में आई गिरावट,अगर आप भी खरीदना चाहते हैं तो दुकान जाने से पहले यहां जान लें ताजा भाव!
आज फरवरी माह की आखिरी तारीख को सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे है तो पहले नया भाव चेक कर लीजिए। नई दरों के बाद सोने के दाम 86000 के पार और चांदी के रेट 97 हजार के पार ट्रेंड कर रहे है।

Gold Silver Price today: आज का सोने-चांदी का भाव: कीमतों में गिरावट जारी 1 मार्च 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को भी इनकी कीमतों में कमी दर्ज की गई, और चूंकि शनिवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए आज भी वही दरें लागू रहेंगी।
आज का सोना भाव (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट (999) – ₹85,056
23 कैरेट (995) – ₹84,715
22 कैरेट (916) – ₹77,911
18 कैरेट (750) – ₹63,792
14 कैरेट (585) – ₹49,758
चांदी का भाव (प्रति किलोग्राम)
24 कैरेट (999) – ₹93,480
प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (₹ प्रति 10 ग्राम)
गोल्ड की शुद्धता और हॉलमार्किंग
सोने की शुद्धता को हॉलमार्क से जांचा जाता है।
999 हॉलमार्क – 99.9% शुद्ध (24 कैरेट)
916 हॉलमार्क – 91.6% शुद्ध (22 कैरेट)
750 हॉलमार्क – 75.0% शुद्ध (18 कैरेट)
585 हॉलमार्क – 58.5% शुद्ध (14 कैरेट)
महत्वपूर्ण: 22 कैरेट सोना आभूषणों में उपयोग किया जाता है, लेकिन कई बार इसमें 89-90% तक ही शुद्धता होती है। इसलिए, आभूषण खरीदते समय हॉलमार्क जरूर देखें।
MP रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर,होली त्यौहार पर चलेंगी यह स्पेशल ट्रेन,देखिए पूरा शेड्यूल टाइमिंग!
वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट
शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोना 446 रुपये गिरकर ₹84,750 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में भी न्यूयॉर्क में सोने की कीमत $2,875.40 प्रति औंस दर्ज की गई, जो 0.71% की गिरावट दर्शाती है।
चांदी भी कमजोर हाजिर मांग के चलते 333 रुपये घटकर ₹93,302 प्रति किलोग्राम पर आ गई।
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए ध्यान देने योग्य है। अगर आप सोने की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो हॉलमार्क की जांच अवश्य करें और बाजार की स्थिति पर नजर बनाए रखें।