बड़ी ख़बरमध्यप्रदेश

सहकारिता विभाग के संयुक्त रजिस्ट्रार विनोद सिंह 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भोपाल: लोकायुक्त पुलिस ने सहकारिता विभाग के संयुक्त रजिस्ट्रार विनोद सिंह को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लंबे समय से उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे भ्रष्टाचार निरोधी दस्ते ने कार्रवाई की। इस गिरफ्तारी से विभाग में हड़कंप मच गया है।

याचिकाकर्ता विनोद शर्मा के पिता शशिधर शर्मा ने विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त, भोपाल में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने सहकारी संस्थाएं, भोपाल के संयुक्त पंजीयक/संयुक्त आयुक्त विनोद कुमार सिंह पर विशाल सागर गृह निर्माण समिति के खिलाफ चल रही जांच के बदले 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़े – दीपक जलाना क्यों अनिवार्य है? दीपदान की विधि, उपाय, लाभ, लौ की दिशा, जानिये सबकुछ

उनके आरोप सही पाए गए। इसके बाद जाल बिछाया गया और विनोद सिंह को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। उसे वैशाली नगर रोड पर मैनिट चौराहे पर 2 लाख रुपए के साथ पकड़ा गया। इस ट्रैप ऑपरेशन का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर जीएस मासरकोल, इंस्पेक्टर उमा कुशवाह और हेड कांस्टेबल मुकेश पटेल, बृजबिहारी पांडे, आरक्षण अवधबाथवी ने किया।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button