मध्यप्रदेश

लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त: कब आएगी खाते में पैसा? जानिए पूरी जानकारी

लाडली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अगर आपने योजना के तहत आवेदन किया है, तो 10 अप्रैल, 2025 की तारीख जरूर ध्यान रखें।

अप्रैल 2025 में मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव जल्द ही लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त जारी करने वाले हैं। इस योजना के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में ₹1250 ट्रांसफर किए जाएंगे।

10 अप्रैल को आ सकती है अगली किस्त

आमतौर पर योजना की किस्त हर महीने की 10 तारीख को जारी की जाती है। त्योहारों पर कभी-कभी यह तारीख आगे-पीछे भी हो जाती है, लेकिन इस बार ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 10 अप्रैल, 2025 को ही महिलाओं के खाते में यह राशि जमा होगी।

सतना और मैहर की 11 हजार महिलाएं रह जाएंगी वंचित

जहां एक ओर अधिकांश महिलाओं के खाते में पैसा आने की खबर है, वहीं सतना और मैहर की करीब 11 हजार महिलाओं को इस बार किस्त नहीं मिल पाएगी। इसके पीछे कारण तकनीकी या दस्तावेजों की कमी हो सकती है।

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: जल्द होगा प्रमोशन, 4 लाख से ज्यादा को मिलेगा लाभ

22वीं किस्त महिला दिवस पर दी गई थी

पिछली यानी 22वीं किस्त 8 मार्च, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी की गई थी। इससे पहले भी सरकार ने त्योहारों या विशेष अवसरों पर किस्तें पहले जारी की हैं।

लाडली बहना योजना की शुरुआत और बदलाव

यह योजना 28 जनवरी, 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई थी। शुरुआत में महिलाओं को ₹1000 प्रति माह मिलते थे, जिसे बाद में ₹1250 प्रति माह कर दिया गया।

कौन-कौन महिलाएं हैं पात्र

लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं जरूरी हैं

1. महिला विवाहित होनी चाहिए।

2. आयु 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।

3. परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।

4. परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।

जरूरी दस्तावेज़ क्या हैं

आधार कार्ड

निवास प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

समग्र पोर्टल से जारी परिवार ID

या सदस्य ID

मोबाइल नंबर

बैंक खाता (आधार से लिंक होना जरूरी)

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button