2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण: जानें कहां दिखेगा और क्या होगा प्रभाव
मार्च और हाल ही में हुए चंद्र ग्रहण के बाद अब साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने जा रहा है।

Surya Grahan 2025: साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 21 सितंबर, रविवार को लगने वाला है। इस खगोलीय घटना का दुनिया भर के स्काईवॉचर्स को लंबे समय से इंतजार था।
यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य का केवल एक हिस्सा ढक देगा। कुछ जगहों पर यह दृश्य अर्धचंद्राकार सूर्य के रूप में दिखाई देगा, जो बेहद अद्भुत और आकर्षक नजारा होगा।
कहां दिखाई देगा यह ग्रहण
भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा।
इसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों से साफ तौर पर देखा जा सकेगा।
अलग-अलग टाइम ज़ोन के चलते कुछ देशों में यह 22 सितंबर की सुबह तक भी नजर आएगा।
भारत में कैसे देखें ग्रहण
हालांकि भारत में यह ग्रहण प्रत्यक्ष रूप से दिखाई नहीं देगा, लेकिन लोग इसे NASA, TimeandDate और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख पाएंगे।
ज्योतिषीय प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का असर अलग-अलग राशियों पर भी पड़ता है। इस ग्रहण से कुछ राशियों को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी, जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है।