अफसरों पर बड़ी कार्रवाई; 25 अधिकारियों, 10 तहसीलदारों और 15 नायब तहसीलदारों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब!

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में अफसरों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। किसान पंजीयन और राजस्व वसूली समेत विभागीय कार्यों में लापरवाही अधिकारियों को महंगी पड़ गई। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने 25 अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। जबकि 2 कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोक दी गई।
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने विभागीय कार्यों में लापरवाही सामने आने के बाद यह सख्ती दिखाई है। किसानों के पंजीयन, राजस्व वसूली, सीमांकन और बंटवारे में लक्ष्य हासिल न कर पाने पर 25 अधिकारियों, 10 तहसीलदारों और 15 नायब तहसीलदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके अलावा दो कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोक दी गई।
कलेक्टर की इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी 3 मार्च को जबलपुर कलेक्टर ने 10 तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। जिसमें कलेक्टर ने जिम्मेदारों से दो दिन के अंदर जवाब मांगा है।