सरकारी योजनाएं & जॉब्स

10 हजार से ज्यादा लाडली बहने योजना से बाहर, जानिए वजहें और नई पात्रता शर्तें

लाड़ली बहना योजना में बड़ा बदलाव: 10 हजार से ज्यादा महिलाएं हुईं बाहर, जानिए वजहें और नई पात्रता शर्तें

मध्यप्रदेश सरकार की लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना एक बार फिर सुर्खियों में है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1250 की आर्थिक सहायता दी जाती है। मई 2025 में इसकी 24वीं किस्त जारी होने जा रही है, लेकिन इस बार करीब 10,963 महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया है, जिससे कई परिवारों में चिंता बढ़ गई है।

क्यों हटाई गईं इतनी महिलाएं

राज्य सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम योजना की पात्रता शर्तों के आधार पर उठाया गया है। आइए जानें किस आधार पर महिलाओं को योजना से हटाया गया:

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं 10,963

मृत पाई गईं महिलाएं: 646

स्वेच्छा से योजना से बाहर हुईं: 890

पात्रता शर्तों पर खरा न उतरने वाली महिलाएं: 690

समग्र आईडी से हटाई गईं: 426

आधार से लिंक न होने के कारण: 505

अब योजना के तहत कुल 3,92,912 महिलाएं लाभ प्राप्त कर रही हैं।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025: आज इतने बजे जारी होगा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम

योजना में पात्रता की शर्तें क्या हैं

इस योजना की शुरुआत 5 मार्च 2023 को की गई थी। इसके तहत निम्नलिखित महिलाएं पात्र मानी जाती हैं:

विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाएं

आयु 21 वर्ष या उससे अधिक हो

मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी हों

परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम हो

परिवार में कोई सदस्य सरकारी सेवा में या आयकरदाता न हो

5 एकड़ से कम कृषि भूमि हो

किन्हें योजना से वंचित किया गया है

अविवाहित महिलाएं

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं

जिनके परिवार की आय ₹2.5 लाख से ज्यादा हो

जिनका आधार और समग्र आईडी लिंक न हो

जिनके परिवार में कोई सांसद, विधायक या सरकारी कर्मचारी हो

आगे क्या बदलाव संभव हैं?

सरकार को इस योजना को लेकर निरंतर सुझाव और फीडबैक मिल रहे हैं। आने वाले समय में पात्रता, पंजीयन प्रक्रिया या आयु सीमा में बदलाव हो सकते हैं। सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाली सरकार इस योजना को और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठा सकती है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button