महिंद्रा ने अपनी नई SUV XUV 3XO के साथ बाजार में तहलका मचा दिया है। XUV300 का फेसलिफ्ट वर्जन XUV 3XO अप्रैल 2024 में लॉन्च किया गया था, और अब यह बिक्री के मामले में शानदार प्रदर्शन कर रही है। मार्च 2025 में इस SUV को 7,055 ग्राहकों ने खरीदा, जो पिछले साल मार्च की तुलना में 240% अधिक है। उस समय इसकी बिक्री सिर्फ 2,072 यूनिट्स थी।
8वां वेतन आयोग: मोदी सरकार रचेगी नया इतिहास, सिर्फ 200 दिनों में लागू होगा नया वेतनमान!
इतना ही नहीं, फरवरी 2025 में भी इस कार को 7,861 लोगों ने खरीदा, जिससे इसकी बढ़ती लोकप्रियता साफ नजर आती है। बिक्री के मामले में XUV 3XO ने Tata Punch, Maruti Brezza और Tata Nexon जैसी पॉपुलर गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।
मार्च 2025 की बिक्री तुलना
Mahindra XUV 3XO – 7,055 यूनिट्स (240% वृद्धि)
Mahindra Thar – 8,936 यूनिट्स (48% वृद्धि)
Tata Nexon – 16,366 यूनिट्स (16% वृद्धि)
Maruti Brezza – 16,546 यूनिट्स (13% वृद्धि)
Maruti Fronx – 13,669 यूनिट्स (9% वृद्धि)
परिवार के लिए बेहतरीन SUV विकल्प
XUV 3XO अपने बोल्ड डिजाइन और प्रीमियम इंटीरियर के कारण सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में सबसे अलग नजर आती है। यह कार उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प है जो एक छोटी और स्टाइलिश फैमिली SUV की तलाश में हैं।
कीमत और इंजन विकल्प
XUV 3XO की कीमत ₹7.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर ₹15.56 लाख तक जाती है। यह SUV 25 अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें एक 1.5L डीजल और एक 1.2L पेट्रोल इंजन मिलता है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से विकल्प चुन सकते हैं।