वन विभाग में बड़ा बदलाव, वन रक्षकों को वरिष्ठ पदों की जिम्मेदारी सौंपी

Forest Guard Promotion : मध्य प्रदेश सरकार ने वन विभाग में बड़ा बदलाव किया है। वन विभाग के 29 अधिकारियों को वरिष्ठ पद दिया गया है। राज्य सरकार ने वन रक्षकों (Forest Guards) को वरिष्ठ पदों की जिम्मेदारी सौंपी है। आगामी आदेश तक वन रक्षकों को प्रभारी उप वन संरक्षक नियुक्त किया गया है। वन विभाग ने सोमवार रात इस संबंध में आदेश जारी किये।

आदेश के मुताबिक सहायक वन मंडल अधिकारी हदयलाल सिंह को मऊगंज का प्रभारी बनाया गया है। हेमेंद्र सिंह सोलंकी को उप प्रभागीय वनाधिकारी, लांची के पद पर पदस्थ किया गया है। धरम सिंह सोलंकी को कालीभीत का उप प्रभागीय वनाधिकारी नियुक्त किया गया है।

देखे वन विभाग द्वारा जारी आदेश

Exit mobile version