मध्यप्रदेश

मोहन सरकार का बड़ा फैसला! MP के युवाओं के लिए 2 लाख नई भर्तियां

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सरकार जल्द ही विभिन्न विभागों में 2 लाख नई भर्तियां करने जा रही है। इतना ही नहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सरकार मदद करेगी। इससे राज्य में 10 हजार रिक्तियां भरी जाएंगी, कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। सीएम मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र जीतने के बाद कहा- हमारी सरकार गरीबों की सरकार है।’ बहन-बेटी की योजना नहीं रुकेगी।

हमारी सरकार युवाओं के लिए 2 लाख नई नौकरियाँ देने जा रही है। इसके अलावा, सरकार परीक्षा में कोचिंग करने के इच्छुक युवाओं के लिए फीस और आवास की व्यवस्था करेगी। सरकार ने राज्य में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के रिक्त पदों को भरने के लिए समय सीमा एक साल बढ़ा दी है। राज्य में 17,000 बैकलॉग पदों में से केवल 7,000 पद ही भरे गए हैं। इनमें से 10 हजार पद खाली हैं। इन्हें भरने की समयसीमा एक साल बढ़ा दी गई है।

एमपी में 9 हजार शिक्षक पदों पर नियुक्ति होगी। माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा अगस्त 2024 में आयोजित करने की तैयारी चल रही है। इन माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों के लिए हिंदी भाषा, अंग्रेजी भाषा, संस्कृत भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा संगीत, नृत्य और खेल शिक्षकों की भी नियुक्ति की जायेगी।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button