मध्यप्रदेश

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025: विंध्य की प्रज्ञा बनी टॉपर जानें कौन-कौन हैं टॉप 10 में शामिल

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 प्रज्ञा जायसवाल ने रचा इतिहास, 10वीं में 500 में से 500 अंक हासिल कर टॉप पर

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिणामों की घोषणा की। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने कमाल कर दिया – उन्होंने 500 में से पूरे 500 अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया।

दूसरे स्थान पर रीवा के आयुष द्विवेदी रहे, जिन्होंने 499 अंक प्राप्त किए। वहीं तीसरा स्थान जबलपुर की शैजाह फातिमा को मिला, जिनके 498 अंक रहे।

इस बार करीब 9 लाख 53 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 76.22% सफल हुए। परिणाम जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि असफल विद्यार्थी खुद को हारा हुआ न समझें। उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025: आज इतने बजे जारी होगा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम

मंडल की अध्यक्ष स्मिता भारद्वाज ने जानकारी दी कि जो छात्र असफल हुए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे 17 जून से दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। यह सुविधा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत दी गई है। इस प्रकार का प्रयास करने वाला मध्यप्रदेश देश का तीसरा राज्य बन गया है।

रिजल्ट देखने के तरीके

विद्यार्थी अपने परिणाम निम्नलिखित माध्यमों से देख सकते हैं:

MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट

Digilocker App

MPBSE Mobile App

MP Mobile App

इन एप्स में “Know Your Result” विकल्प पर जाकर रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज करके परिणाम देखा जा सकता है।

महत्वपूर्ण सलाह

छात्रों और अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल्स का ही उपयोग करें और किसी भी तरह की अफवाह या अनधिकृत वेबसाइट पर भरोसा न करें।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button