मध्यप्रदेश

MP News : धार मे महिला से क्रूरता करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल करने वाला भी गिरफ्तार

MP News : मध्य प्रदेश के धार जिले में एक महिला को तालिबानी सजा देने के सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी। तीन दिन पहले इन आरोपियों ने महिला को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा था। जिसका वीडियो भी बनाकर सोशल नेटवर्क पर शेयर किया गया।

दरअसल, जिले के टांडा थाना क्षेत्र के कोदी गांव में एक महिला की डंडे से पिटाई कर दी गई। जिसका वीडियो सोशल नेटवर्क पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोगों ने महिला को पकड़ रखा है और कुछ लोग उस पर लाठियों से वार कर रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान वहां मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही।

बाद में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को वायरल वीडियो की जानकारी हुई तो उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिये। जिसके बाद वीडियो में दिख रहे लोगों और गांव की पहचान की गई और टांडा पुलिस ने तुरंत मारपीट करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी का नाम नूर सिंह पिता जाम सिंह भूरिया है। इसके बाद पुलिस ने रात भर जंगल की तलाशी ली और 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन एक आरोपी फरार रहा।

जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने तालिबानी सजा देने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस तालिबानी सजा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी कोकरी निवासी दिलीप भूरिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान में खलल डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button