MP News Live: CM Mohan Yadav का बड़ा ऐलान,MP के हर जिले में बनेगी IIT और बनेगा स्टेडियम!0

CM Mohan Yadav's big announcement, IIT and stadium will be built in every district of MP! MP News Live

MP News Live: मध्य प्रदेश में विकास और नागरिकों की सुविधाओं को नई ऊंचाई देने के लिए मोहन यादव सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, राज्य में इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति लागू करने की योजना बनाई गई है। इस नीति के तहत निजी भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। राज्य के संभागीय मुख्यालयों को क्षेत्रीय आर्थिक विकास केंद्र के रूप में विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा। सरकारी भवनों में सोलर रूफटॉप बनाने की योजना को भी मिशन मोड में लागू किया जाएगा।

MP News Live हर जिले में खेल और तकनीकी शिक्षा का विकास

प्रदेश के सभी 55 जिलों में खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। युवाओं को तकनीकी शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए 22 नए आईटीआई संस्थान स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, आईआईटी की तर्ज पर हर संभाग में प्रौद्योगिकी संस्थान स्थापित किए जाएंगे।

MP News Live

MP News Live किसानों के लिए सौर ऊर्जा पंप और आधुनिक तकनीक

सरकार ने अगले चार साल में सभी किसानों को सौर ऊर्जा पंप उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इससे किसानों को बिजली आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही 1.25 लाख किसानों को अस्थायी बिजली कनेक्शन के स्थान पर सौर ऊर्जा पंप दिए जाएंगे।

MP News Live

प्रदेश में गौशालाओं और डेयरी उद्योग का विकास

प्रदेश के प्रमुख शहरों में आधुनिक गौशालाओं का निर्माण किया जाएगा। पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजनाएं चलाई जाएंगी। इसके अलावा अगले पांच वर्षों में 1447 करोड़ रुपए के निवेश से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने की योजना है। यह कदम मध्य प्रदेश को देश की डेयरी राजधानी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा। MP News Live

बागवानी विकास के लिए इजराइल का सहयोग

बागवानी विकास को बढ़ावा देने के लिए इजराइल के सहयोग से प्रदेश में तीन नए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इससे कृषि और बागवानी में उन्नत तकनीक का उपयोग बढ़ेगा।

Exit mobile version