मध्यप्रदेश

MP Weather News: कड़ाके की ठंड के बीच मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी!

MP Weather News: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग में बारिश की संभावना है। राजधानी में आज सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी को उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। जिसके कारण बारिश होने की संभावना है। रविवार को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में बारिश की संभावना है। राजधानी भोपाल में बादल छाए रहेंगे। सुबह से हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। राज्य के 14 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

राज्य के निचले इलाकों में पूर्वी हवाएं चल रही हैं और ऊपरी इलाकों में पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। शीत लहर के कारण कई शहरों में तापमान में गिरावट आई है। शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रीवा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 29.01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। रीवा में 5, मंडला में 5.4, उमरिया में 6.5, खजुराहो में 6.6, पचमढ़ी में 7.2, राजगढ़ में 7.2, जबलपुर में 7.5, बालाघाट में 7.5, रायसेन में 8.5, भोपाल में 8.5, ग्वालियर में 9.5, यू118. इंदौर में न्यूनतम तापमान 14.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान उज्जैन में 27.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 27.02, जबलपुर में 27.2, भोपाल में 27, ग्वालियर में 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button