Navratri 2024 : नवरात्रि में व्रत के दौरान खाये ये फलाहारी डिश, स्वाद के साथ सेहत को भी फायदे

Navratri 2024 : जो लोग नवरात्रि के दौरान व्रत रखते हैं वे सबसे पहले यह सोचते हैं कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। नवरात्रि व्रत के दौरान कई नियम होते हैं। इन नियमों के मुताबिक हम आपको बताते हैं कि आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। जो लोग माता पूजा के नौ दिनों के दौरान व्रत रखते हैं वे केवल फल खाते हैं।

राजगिरि पुरी

Navratri के दौरान बाजार में न सिर्फ राजगिरी की पूड़ी बल्कि इसके लड्डू और गजक भी उपलब्ध होते हैं, जिन्हें लोग नाश्ते के तौर पर खाना पसंद करते हैं। नवरात्रि थाली में राजगिरी पूरी खाने के लिए परोसी जाती है। राजगिरी का आटा ठंडा होता है और व्रत के दौरान पाचन शक्ति के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

समां पुलाव

Navratri के दौरान समां चावल से पुलाव बनाया जाता है। समां का चावल पौष्टिक होता है और इसे खाने या बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है, इतना ही नहीं यह आसानी से पच भी जाता है, इसीलिए लोग नवरात्रि में समा का चावल या इससे बना पुलाव खाना पसंद करते हैं।

मखाने की खीर

मखाने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है और आप समझ सकते हैं कि दूध से बनी मखाने की खीर आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है। दिनभर व्रत रखने के बाद जब आप खाना खाने बैठेंगे तो मखाने की खीर खाएंगे तो आपका दिल खुश हो जाएगा। इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है और यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।

कच्चे केले की टिक्की

नवरात्रि थाली में कच्चे केले की टिक्की भी परोसी जाती है। आप नवरात्रि के दौरान घर पर आसानी से कच्चे केले की टिक्की बना सकते हैं। ये टिक्कियां खाने में बहुत स्वादिष्ट होती हैं और इन्हें खाने से सेहत को भी फायदे होते हैं।

हमारे Youtube Channel से जुड़े

Exit mobile version