मध्यप्रदेश
20 दिसंबर से इंदौर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी नई फ्लाइट, जानें नई फ्लाइट का पूरा शेड्यूल
Indore Delhi Flight: देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए नई फ्लाइट 20 दिसंबर से शुरू होगी। इससे पहले 15 दिसंबर से कोलकाता के लिए अतिरिक्त फ्लाइट शुरू हुई थी। दिसंबर में दिल्ली और कोलकाता के लिए दो नए रूटों पर उड़ानें शुरू हुईं। 15 जनवरी से हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट संचालित की जाएगी।
इंदौर-दिल्ली ये रहेगा शेड्यूल
- इंदौर-दिल्ली फ्लाइट सुबह 5 बजे दिल्ली से रवाना होगी, जो 6.25 बजे इंदौर पहुंचेगी।
- यह सुबह 6.55 बजे इंदौर से रवाना होगी और 8.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
इंदौर-हैदराबाद फ्लाइट
- यह हैदराबाद से शाम 4.40 बजे रवाना होगी और शाम 6.25 बजे इंदौर पहुंचेगी।
- यह इंदौर से 6.55 बजे रवाना होगी और 8.25 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।
- इंदौर-कोलकाता फ्लाइट शाम 6.30 बजे कोलकाता से उड़ान भरेगी और रात 8.40 बजे इंदौर पहुंचेगी।
- यह सुबह 9.10 बजे इंदौर से रवाना होती है और 11.20 बजे कोलकाता पहुंचती है।