मध्यप्रदेशराजनीतिरीवा

PM मोदी से मिले मध्य प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, विंध्य विकास को लेकर अहम चर्चा, मंत्रिमंडल होगा घोषित 

 

Rewa News: मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की इस दौरान चर्चा है कि विंध्य विकास तथा मध्य प्रदेश की समृद्धि के लिए अहम बैठक है। फिलहाल इस मुलाकात को लेकर ऐसा माना जा रहा है। कि मध्य प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल बैठक पर प्रधानमंत्री मोदी से विस्तृत चर्चाएं हुई है। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव. डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला मौजूद रहे। आज से पूर्व ऐसी चर्चा थी की डॉक्टर मोहन यादव प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर मध्य प्रदेश नवगठित मंत्रिमंडल पर विस्तृत चर्चा करेंगे जो आज पूरी हुई.

https://prathamnyaynews.com/rewa-news/35496/

मध्य प्रदेश का मंत्रिमंडल अब होगा गठित

17 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए। जिनके नतीजे 3 दिसंबर को जारी हुई। इसके बाद 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से शपथ ली। इसके बाद मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल गठित को लेकर कई तरह के कयास लगाया जा रहे हैं। ,लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल गठन नहीं हो सका है। मंत्रिमंडल गठन की विस्तृत चर्चा के लिए सीएम डॉक्टर मोहन यादव. उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला.डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा नई दिल्ली पहुंचे यहां उन्होंने मध्य प्रदेश समृद्धि और मंत्रिमंडल गठन तथा अन्य मुद्दों पर चर्चाएं की

https://prathamnyaynews.com/madhya-pradesh-news/35469/

शिवराज के बाद मोहन बुलावा

आज से कुछ दिन पूर्व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का निमंत्रण मिला था। इस निमंत्रण पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने मध्य प्रदेश की राजनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की थी। जिसके बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री पहुंचे। ऐसे कयास लगाया जा रहे की मंत्रिमंडल को लेकर अहम चर्चा हुई होगी अब कभी भी मध्य प्रदेश का मंत्रिमंडल घोषित किया जा सकता है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button