Political news: विधायक की उपस्थिति में दो दर्जन से अधिक लोगों ने ली है भाजपा की सदस्यता

Political news: विधायक की उपस्थिति में दो दर्जन से अधिक लोगों ने ली है भाजपा की सदस्यता।
प्रथम न्याय न्यूज सीधी। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव सिर पर है पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का दल बदलने का दौर शुरू हो चुका है। चाहे वह किसी भी पार्टी का क्यों न हो। बड़ा से बड़ा नेता एवं छोटा से छोटा पदाधिकारी व कार्यकर्ता दल बदल रहा है। सीधी जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलैया में दो दर्जन से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। यह सदस्यता चुरहट विधायक सरतेंदु तिवारी ने दिलाई। दिनांक 23/08/2023 सदस्यता अभियान मे भाजपा प्रदेश महामंत्री चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी के हाथो ग्राम पंचायत सलैया मे राजमणि तिवारी (सेवानिवृत थानेदार ) कि पुत्रवधु सलैया कि सरपंच श्रीमती अल्पना दयाशंकर तिवारी उपसरपंच श्रीमती शांति केवट, हरिशंकर तिवारी, रमेश तिवारी, मुन्ना, चंद्रभान कोल, जमुना केवट सहित 27 अन्य साथियो सहित भाजपा कि सदस्यता विधायक के हाथो भाजपा कि रीती नीति से प्रभावित हो कर ली है।
विधायक के साथ भाजपा जिला महामंत्री अशोक पटेल, पटपरा मंडल अध्यक्ष विनोद पटेल, उपाध्यक्ष द्वय अविनाश त्रिपाठी, सुधांशु तिवारी, मंडल महमंत्री कमलेश्वर गौतम, मंत्री नन्दलाल पटेल, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पटपरा नीरज द्विवेदी, महमंत्री पुष्पेंद्र पटेल, मिडिया प्रभारी जेपी तिवारी, राकेश मिश्रा, रविप्रकाश तिवारी, बूथ अध्यक्ष वैजनाथ द्विवेदी, वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश तिवारी, एवं समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे।