Ram Vanagaman Path : एमपी सरकार का बड़ा ऐलान, राम वन गमन मार्ग की तर्ज पर बनाएंगे श्रीकृष्ण पथेय

Ram Vanagaman Path : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ‘राम वन गमन पथ’ की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने राम वन गमन और भगवान श्रीकृष्ण के पाथेय के विकास कार्यों को लेकर निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि एमपी सरकार राम वन गमन मार्ग की तर्ज पर श्रीकृष्ण पथेय का भी निर्माण कराएगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्री राम और भगवान कृष्ण की लीला स्थलों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थानों के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की है। भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण की लीला स्थलों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। श्री कृष्ण पाथेय मार्ग के लिए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

यहां श्रीकृष्ण पाथेय किया जाएगा

मध्य प्रदेश सरकार श्रीकृष्ण की यात्रा से जुड़े स्थानों को तीर्थस्थल बनाएगी। जैसे उज्जैन में भगवान कृष्ण की शिक्षा, जानापाव में भगवान परशुराम द्वारा सुदर्शन चक्र प्रदान करना और धार के पास अमझेरा में रुक्मिणी जी के अपहरण का पवित्र स्थल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार लंका विजय के बाद चित्रकूट के तीर्थयात्रा मार्ग या अयोध्या की वापसी के मार्ग की पहचान करेगी और इसे तीर्थस्थल के रूप में विकसित करेगी।

सीएम ने आगे कहा कि जिस चित्रकूट धाम में भगवान श्रीराम ने 11 वर्ष बिताए थे, वहां प्राधिकरण की सक्रियता के आधार पर वहां के कलेक्टर को कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। वहां के विभिन्न स्थानीय एवं ग्रामीण निकायों तथा अन्य विभागों को एक साथ लाकर एक एकीकृत योजना बनाकर चित्रकूट धाम में भगवान श्री राम के कालखंड को बड़े पैमाने पर स्मरणीय एवं दर्शनीय बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया।

Exit mobile version