Republic Day 2024: आज गणतंत्र दिवस पर दिल्ली कर्तव्य पथ पर दिखेगा सैन्य शक्ति यहां जाने पूरा शेड्यूल

देश शुक्रवार (26 जनवरी) को 75वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जश्न के लिए तैयार है इस दौरान कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड के साथ भारत अपनी बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन के साथ जश्न मनाएगा देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे ऐसे में सुरक्षा से लेकर सभी अन्य इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाने से होगी जहां वह शहीद हुए नायकों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कुछ मिनट बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों पारंपरिक बग्गी में पहुंचेंगे यह प्रथा 40 साल के अंतराल के बाद फिर से शुरू हो रही है राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान के साथ ही स्वदेशी बंदूक प्रणाली ‘105-एमएम इंडियन फील्ड गन’ से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू के सलामी लेने के साथ परेड शुरू होगी।
गणतंत्र दिवस परेड सुबह दस बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी कर्तव्य पथ पर शुक्रवार को 90 मिनट की परेड में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां दिखाई जाएगी परेड में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 16 झांकियां होंगी मंत्रालयों/विभागों की झांकियां 9 होंगी।
कितने बजे क्या होगा जाने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10.05 बजे वॉर मेमोरियल पहुंचेंगे. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 10.25 बजे कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगे 10.27 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का समारोह में आगमन होगा 10.30 बजे गणतंत्र दिवस परेड की शुरू होगी 12 बजे आसमान में फ्लाई पास्ट देखा जा सकेगा।
दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर यातायात व्यवस्था और प्रतिबंधों को लेकर एडवाइजरी जारी की है परामर्श के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड मार्ग पर व्यापक यातायात व्यवस्था और प्रतिबंध होंगे एडवाइजरी में कहा गया है कि परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, सुभाष चंद्र बोस गोल चक्कर, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होकर और लाल किला पहुंचेगी।
अनचाहे बच्चे को झाड़ियों में फेंके नहीं, “पालन गृह” में छोड़ जाएं !