क्राइम ख़बरसीधी

Rewa lokayukta action in sidhi:  सीधी में रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही ग्राम रोजगार सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Rewa lokayukta action in sidhi:  सीधी में रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही ग्राम रोजगार सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार।

प्रथम न्याय न्यूज सीधी। सीधी जिले के जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत दादर में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक पंकज कुमार तिवारी पिता पुरनेद्र तिवारी को लोकायुक्त रीवा ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता रोहित मिश्रा पिता तारकेश्वर प्रसाद मिश्रा उम्र -30 वर्ष निवासी ग्राम दादर पद -उपसरपंच दादर पंचायत से ग्राम रोजगार सहायक ने मस्टर रोल में हाजिरी भरने , जियो टैग करने, डीपीआर ऑनलाइन कंप्यूटर में फीडिंग करने के एवज में 3900 रिश्वत की मांग की थी जिसको लेकर के रीवा लोकायुक्त में शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत के उपरांत लोकायुक्त पुलिस ने की गई शिकायत का सत्यापन किया और ग्राम पंचायत दादर में आरोपी को रंगे हाथ ट्रैप कर लिया।

ट्रेपकर्ता अधिकारी प्रमेंद्र कुमार निरीक्षक

ट्रेप दल के सदस्य – श्री प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक, श्री प्रमेंद्र कुमार निरीक्षक, सहित 15 सदस्यीय टीम कार्रवाही में शामिल रही है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button