Rewa News: लाडली बहना योजना के अंतर्गत सुमन शुक्ला ने प्रमाण पत्र वितरित किए
पूरे प्रदेश में लाडली बहना योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण किए जा रहे हैं। इसी दिशा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पात्र हितग्राही महिलाओं को उनके खातों में पैसे जमा कर दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाडली बहनों को ₹1000 तक सीमित नहीं रखेंगे. बल्कि यह राशि ₹3000 तक भी बढ़ाएंगे। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम रीवा जिले में जोरों शोरों से चला है। जहां बाल विकास के द्वारा पात्र हितग्राही महिलाओं के उनके प्रमाण पत्र दिए गए हैं। दी गई जानकारी के मुताबिक सुमन शुक्ला महिला बाल विकास मऊगंज के द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का प्रमाण पत्र घर – घर जाकर वितरित किए है।