ऑटोमोबाइल & गैजेट्स

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का नया अवतार: दमदार फीचर्स और शानदार स्टाइल के साथ लॉन्च

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का नया मॉडल स्टाइल, परफॉर्मेंस और कंफर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लेकर आया है। जानिए इसमें क्या है खास

रॉयल एनफील्ड ने 26 अप्रैल को अपनी पॉपुलर बाइक हंटर 350 के अपडेटेड मॉडल को पेश किया है। दिल्ली और मुंबई में आयोजित हंटरहुड फेस्टिवल के दौरान कंपनी ने इस बाइक को नए लुक और एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च किया।

नई हंटर 350 में अब मॉडर्न LED हेडलैंप, बेहतर रियर सस्पेंशन और कई नए अपडेट्स देखने को मिलते हैं। बाइक अब 6 शानदार रंग विकल्पों में उपलब्ध है और इसे तीन वेरिएंट्स – फैक्ट्री, डैपर और रिबेल में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1.50 लाख रुपए रखी गई है।

मध्य प्रदेश में टेक्नोलॉजी का महासंग्राम: 20,000 करोड़ का निवेश और 75,000 नौकरियां

खास बातें

पहली बार 2022 में लॉन्च हुई हंटर 350 की अब तक दुनियाभर में 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं।

भारत में इसका मुकाबला TVS रोनिन, होंडा CB 350, जावा 42 और येज्दी रोडस्टर जैसी बाइक्स से है।

बाइक का ARAI सर्टिफाइड माइलेज 36.2kmpl है।

2025 हंटर 350 में क्या है नया?

डैपर और रिबेल वेरिएंट्स में अब तीन नए कलर और अपडेटेड ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं। बाइक के रिम्स पर भी नया डेकल डिजाइन दिया गया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।

नई हंटर में LED हेडलैंप के साथ स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच दिया गया है, जिससे राइडिंग और भी स्मूद हो जाती है। सस्पेंशन को भी अब ज्यादा सॉफ्ट और आरामदायक बनाया गया है। इसके साथ ही, नया एग्जॉस्ट डिजाइन और 160mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इस बाइक को बेहतर बनाते हैं।

हार्डवेयर और डिजाइन

1370mm व्हीलबेस के साथ बाइक ज्यादा एगाइल हो गई है।

13-लीटर का फ्यूल टैंक और 800mm की सीट हाइट दी गई है।

17-इंच के अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स लगे हैं।

बेहतर ब्रेकिंग के लिए डुअल-चैनल ABS के साथ 300mm फ्रंट और 240mm रियर डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं।

बाइक का वजन 181 किलोग्राम है, जो क्लासिक 350 से 14 किलो हल्की है।

इंजन और परफॉर्मेंस

बाइक में वही भरोसेमंद 349cc सिंगल-सिलेंडर एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.2hp की पावर और 27Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और OBD2B तकनीक से लैस है, जिससे यह E20 फ्यूल (20% एथेनॉल मिश्रण) पर भी चल सकती है।

हंटर 350 की टॉप स्पीड 114kmph है और इसका रियल वर्ल्ड माइलेज शहर में 40.19kmpl और हाईवे पर लगभग 36kmpl तक है।

अतिरिक्त फीचर्स

नई हंटर में अब USB चार्जिंग पोर्ट भी मिल रहा है, जिससे चलते-फिरते फोन चार्ज करना आसान हो गया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्विचगियर का डिजाइन मीटिओर 350 और स्क्रैम 411 से प्रेरित है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button