OnePlus 13R की बिक्री भारत में शुरू, जाने कीमत फीचर्स स्पेसिफिकेशन और ऑफर के बारे में…

OnePlus 13R: वनप्लस 13R की बिक्री आज 13 जनवरी से भारत में शुरू हो गई है। इस फोन को आप वनप्लस इंडिया और अमेज़न इंडिया के जरिए खरीद सकते हैं। इस फोन को कुछ दिन पहले वनप्लस 13 के साथ लॉन्च किया गया था। अंततः आज इसकी बिक्री शुरू हो गई है।
OnePlus 13R फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.78 इंच का 120Hz ProXDR AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में टेलीफोटो लेंस है। साथ ही यह फोन 6,000mAh की जंबो बैटरी से लैस है, जिसके साथ आपको 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अतिरिक्त, फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर है। फोन की कीमत, सेल ऑफर्स और फीचर्स के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
OnePlus 13R ऑफर
OnePlus 13R फोन की बिक्री भारत में आज 13 जनवरी दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। इस फोन को आप वनप्लस इंडिया और अमेज़न इंडिया के जरिए खरीद सकते हैं। ऑफर की बात करें तो अगर आप ICICI बैंक के कार्ड के जरिए फोन खरीदते हैं तो आपको 3000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर मिलेगा।
OnePlus 13R स्पेसिफिकेशन
वनप्लस फोन में 6.78 इंच का ProXDR AMOLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके अतिरिक्त, डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 4500 निट्स तक है। इसके अतिरिक्त, फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का Sony IMX480 फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी और 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।