रीवा जिले के मनगवां में एक महिला की हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। गुरुवार शाम महिला का शव घर के एक कमरे में पड़ा मिला, जिस पर गंभीर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की असली वजह जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
जानकारी के मुताबिक मृतक महिला पुष्पा पटेल (पति संजय पटेल) का आठ साल का बेटा इस दिल दहला देने वाली घटना का चश्मदीद गवाह बन गया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि उसने वास्तव में क्या देखा। फिलहाल पुलिस ने एहतियात के तौर पर बच्चे को अपनी सुरक्षा में रखा है और उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
बजट 2025 में DA एरियर पर बड़ी घोषणा संभव, कर्मचारियों को मिल सकती खुशखबरी
घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी विवेक लाल, मनगवां पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात चोर घर में घुस आए थे और उन्होंने कई कीमती सामान भी चुरा लिए। परिजन इसी को हत्या की वजह मान रहे हैं।
पुलिस चोरी की कहानी की सच्चाई की जांच कर रही है। एडिशनल एसपी विवेक लाल के मुताबिक, महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और जल्द ही मामले का सच सामने लाया जाएगा।