SENSEX-NIFTY : ऑल टाइम हाइ जाने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ हुआ बंद

0

SENSEX-NIFTY : आज यानी 2 जुलाई को शेयर बाजार अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 79,855 के स्तर और निफ्टी 24,236 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 34 अंकों की गिरावट के साथ 79,441 पर बंद हुआ।

निफ्टी भी 18 अंक टूटा, यह 24,123 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी दिख रही है। बैंकिंग और ऑटोमोबाइल शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई। वहीं, आईटी, एनर्जी और फार्मास्युटिकल शेयरों में बढ़त देखने को मिली है।

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। जापानी निक्केई 1.12% चढ़ा। ताइवान वेटेड 0.78% और कोरिया का कोस्पी 0.84% ​​गिर गया। शंघाई कंपोजिट 0.07% और हैंग सेंग 0.29% ऊपर बंद हुआ।

सोमवार को अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली। डाओ जोंस 50 (0.13%) अंक की बढ़त के साथ 39,169 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 146 (0.83%) अंकों की बढ़त के साथ 17,879 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 14 अंक (0.27%) ऊपर 5,475 पर बंद हुआ।

कल बाजार में तेजी थी

कल यानी 1 जुलाई को सुबह-सुबह शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 443 अंकों की बढ़त के साथ 79,476 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 131 अंक चढ़ा। यह 24,141 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.