Share Market Crash: शेयर बाज़ार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, जाने अपडेट!

Share Market Crash: आज यानी मंगलवार (4 मार्च) को सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 72900 के स्तर पर आ गया है। निफ्टी भी 100 अंक गिरकर 22,000 अंक के नीचे कारोबार कर रहा है। यह बाजार का 9 महीने में सबसे निचला स्तर है। 4 जून 2024 को सेंसेक्स 72,079 के स्तर पर था।
शेयर बाजार में गिरावट के पीछे की कहानी
आईटी और रियल एस्टेट शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई। निफ्टी आईटी सूचकांक 1.54% नीचे था। इसी दौरान रियल एस्टेट सूचकांक में 1.68% की गिरावट आई। तेल और गैस सूचकांक में भी 1.66% की गिरावट आई। ऑटोमोबाइल सूचकांक में 1.21% की गिरावट आई और धातु सूचकांक में 1.32% की गिरावट आई।
वैश्विक बाजार में गिरावट
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.82% गिर गया। हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक 0.51% गिर गया। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.11% गिरा। 3 मार्च को विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने 11,639 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (डीआईआई) ने 12,308 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 3 मार्च को अमेरिकी डॉव जोन्स सूचकांक 1.48% की गिरावट के साथ 43,191 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 1.76% और नैस्डैक कंपोजिट में 2.64% की गिरावट आई।
बाजार में गिरावट के कारण
आज, 4 मार्च 2025 से मैक्सिको और कनाडा पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा। चीन पर अतिरिक्त 10% टैरिफ भी लगाया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में कहा कि हम पारस्परिक टैरिफ लगाएंगे। कोई भी देश, भारत या चीन, हमसे जो भी कर वसूलेगा, हम भी वही वसूलेंगे। 2 अप्रैल से शेष विश्व पर भी पारस्परिक टैरिफ लागू होंगे। भारत सहित अन्य देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाए जाने के खतरे के कारण बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।
सोमवार को सेंसेक्स में 112 अंकों की गिरावट
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार (3 मार्च) को सेंसेक्स 112 अंक गिरकर 73,085 पर बंद हुआ। निफ्टी 5 अंक गिरकर 22,119 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स हरे निशान में खुला और दिन के उच्चतम स्तर 73,649 पर पहुंच गया। यानी बाजार ऊपरी स्तरों से करीब 550 अंक नीचे गिर गया। सबसे ज्यादा गिरावट बैंक और मीडिया शेयरों में हुई। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 1.10% और बैंकिंग इंडेक्स 0.48% नीचे बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी में 1.26% की अधिकतम बढ़त दर्ज की गई। धातु और आईटी सूचकांकों में भी 1% से अधिक की वृद्धि हुई।