Sidhi breaking news: सीधी जिले में पारिवारिक विवाद को लेकर हुआ गोलीकांड घायल की स्थिति गंभीर रीवा रेफर

Sidhi breaking news: सीधी जिले में पारिवारिक विवाद को लेकर हुआ गोलीकांड घायल की स्थिति गंभीर रीवा रेफर।

प्रथम न्याय न्यूज सीधी। सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र के सिंगरौली जिले के चितरंगी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नौगई में पारिवारिक विवाद के चलते परिवार के ही तीन लोगों ने घर में मोटर साइकिल से आकर एक व्यक्ति को गोली मारकर फरार हो गए, गोली सीने से आरपार हो गई है तथा घायल की स्थिति काफी गंभीर है। वहीं बहरी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला आज 1 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को शाम के करीब 6 से 6:30 बजे के बीच का है जहां घायल विनोद सोनी पिता शंभू दयाल सोनी को परिवार के ही तीन लोगों ने गोली मार दी जहां उसके बाएं सीने में एक गोली लगी है जो आर पार हो गई है। वही जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा बहरी पुलिस को जानकारी दी गई जहां जानकारी पाकर घटनास्थल पर स्वयं थाना प्रभारी बहरी रीता त्रिपाठी पहुंची हैं एवं मामले की जांच कर रही हैं।

तथा घायल को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को बुलाया गया जहां जानकारी पाकर सीधी लोकेशन से 108 एंबुलेंस के चालक ऋषिमुनि द्विवेदी एवं EMT आकाश कुमार जायसवाल के द्वारा सीधी ले जाया गया तथा स्थिति गंभीर होने की वजह से डॉक्टरो के द्वारा घायल को SGMH रीवा रेफर कर दिया गया है।

 

Exit mobile version