सीधी
Sidhi news: अनिल कपूर अंदाज में सीधी कलेक्टर हाथों-हाथ थमा दिया अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस

Sidhi news: अनिल कपूर अंदाज में सीधी कलेक्टर हाथों-हाथ थमा दिया अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस।
प्रथम न्याय न्यूज़ सीधी। कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा मंगलवार को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कुछ शाखाओं से कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़े: सीधी कलेक्टर व एसपी का नायक अंदाज, उतरे सड़कों पर धड़ाधड़ करने लगे जांच
कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान करने में किसी भी प्रकार की उदासीनता या लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। सभी कार्यालय अपने निर्धारित समय पर संचालित होंगे। नागरिकों को समय से सेवाएं मिलें, उन्हें किसी भी प्रकार का भटकाव नहीं हो।