सीधी

Sidhi news: पंचायत कर्मियों का गजब का कारनामा मृतक महिला ने कर दी पंचायत में मजदूरी आहरित हो गई राशि

Sidhi news: पंचायत कर्मियों का गजब का कारनामा मृतक महिला ने कर दी पंचायत में मजदूरी आहरित हो गई राशि।

प्रथम न्याय न्यूज़ सीधी। सीधी जिले का जनपद पंचायत सिहावल हमेशा किन्ही न किन्ही कारणों की वजह से सुर्खियों में बना रहता है क्योंकि यहां के अधिकारी से लेकर कर्मचारी अपने मनमानियो के कारगुजारियों की वजह से जाने जाते हैं। ऐसा ही एक मामला जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गेरुआ में प्रकाश में आया है जहां पंचायत कर्मियों ने मृतक महिला के नाम से निर्माण कार्य में मजदूरी दर्शाकर राशि आहरित कर ली है।

बोल्डर चेक डैम के निर्माण कार्य में 2021 में मृतक महिला 2023 में की मजदूरी

गेरुआ पंचायत के पंचायत कर्मियों के द्वारा 6 लाख 40 हजार रुपए से निर्मित बोल्डर चेक डैम का निर्माण कार्य कराया गया था जो पहली बरसात में ही धराशाई हो गया। जिसकी शिकायत पर एसडीओ के द्वारा जांच की गई थी।उसी बोल्डर चेक डैम में दिनांक 13/ 04/2023 से 19/04/2023 तक एवं 04/05/2023 से 10/05/2023 तक मृतक महिला मुन्नी देवी पति जग्यलाल सिंह के द्वारा मजदूरी की गई। इसकी मृत्यु 20 /11 /2021 को हो गई है। और पूर्व सरपंच और पूर्व सचिव के द्वारा 03/12/ 2021 को मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया। जिसका विधिवत वर्तमान पंचायत सचिव रोजगार सहायक के माध्यम से मास्टर रोल जारी किया गया। यह कोई पहला मामला नहीं है सिहावल जनपद का इससे पहले और भी एक दो पंचायत थी जो ऐसे मामले को लेकर मीडिया सुर्खियों में रहा है ऐसे भ्रष्टाचारी पंचायत कर्मियों पर कार्यवाही नहीं होती इसलिए इनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

वही जब मीडिया कर्मियों के द्वारा दूरभाष पर गेरुआ पंचायत के सचिव रामकरण पटेल से बात की गई तो उन्होंने बातों का गोल मटोल जवाब देते हुए कहा कि मास्टर रोल रोजगार सहायक जारी करते हैं और इस मामले को वह बेहतर तरीके से बता सकते हैं। तथा ग्राम रोजगार सहायक राम सुरेश केवट के द्वारा बताया गया कि जिस समय पर यह मास्टर रोल जारी हुआ था उसे समय पर हम समस्त रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल में थे ऐसे में यह मास्टर रोल किसने जारी किया इसके संपूर्ण जानकारी सचिव ही बता सकते हैं।

विकसित भारत विकास यात्रा की खुली रही पोल

जहां पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के द्वारा विकसित भारत विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है तथा हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की सुविधा न हो उन्हें हर योजनाओं का लाभ सरलता से उन तक पहुंच सके इसका प्रयास किया जा रहा है परंतु ऐसे भ्रष्टाचारी पंचायत कर्मी सरकार की मंसूबों पर पानी फेरते हुए नजर आ रहे हैं।

वही इस मामले को लेकर हमारे द्वारा सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक से दूरभाष पर बात की गई उन्होंने कहा है कि इस तरह के भ्रष्टाचारियों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button