सिहावलसीधी

Sidhi news: सिहावल को मिला नया तहसीलदार, 5 राजस्व निरीक्षक सहित 24 पटवारियों का हुआ स्थानांतरण

Sidhi news: सिहावल को मिला नया तहसीलदार, 5 राजस्व निरीक्षक सहित 24 पटवारियों का हुआ स्थानांतरण।

सीधी। सीधी जिले के सिहावल तहसील को नया तहसीलदार मिला है वहीं जिले के पांच और रजस्व निरीक्षक सहित 24 पटवारियों का स्थानांतरण किया गया है। जहां सिहावल में पदस्थ तहसीलदार दीपेंद्र सिंह तिवारी सड़क दुर्घटना में घायल होने की वजह से अवकाश पर चले गए हैं वही उनकी जगह पर सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय के पत्र क्रमांक 454 दिनांक 6 जुलाई 2023 को आदेश जारी करते हुए सामान्य निर्वाचन शाखा सीधी में पदस्थ श्रीमती जान्हवी शुक्ला को सिहावल तहसीलदार का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है।

5 राजस्व निरीक्षकों को किया गया इधर से उधर

सीधी अपर कलेक्टर के द्वारा आदेश क्रमांक 826 दिनांक 7 जुलाई 2023 पत्र जारी करते हुए सीधी जिले के पांच राजस्व निरीक्षकों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया गया है। जहां महेश प्रसाद शुक्ला को राजस्व निरीक्षक मंडल मझौली तहसील मझौली से राजस्व निरीक्षक मंडल गांधीग्राम तहसील गोपद बनास, राघवेंद्र सिंह गहरबार राजस्व निरीक्षक मंडल मड़वास तहसील मझौली को राजस्व निरीक्षक मंडल कुबरी तहसील बहरी, रामलाल सिंह राजस्व निरीक्षक मंडल कुबरी तहसील बहरी से राजस्व निरीक्षक मंडल मड़वास तहसील मझौली, दिलीप कुमार साकेत राजस्व निरीक्षक मंडल पहाड़ी तहसील सिहावल से राजस्व निरीक्षक मंडल रामपुर नैकिन तहसील रामपुर नैकिन, धर्मदास गुप्ता राजस्व निरीक्षक मंडल गांधीग्राम तहसील गोपद बनास से राजस्व निरीक्षक मंडल मझौली तहसील मझौली स्थानांतरित किया गया है।

Sidhi news: सिहावल को मिला नया तहसीलदार, 5 राजस्व निरीक्षक सहित 24 पटवारियों का हुआ स्थानांतरण

24 पटवारी हुए स्थानांतरित

राजीव तिवारी तहसील कुसमी से तहसील गोपद बनास, कुसुमाकर प्रसाद मिश्रा तहसील कुसमी से तहसील रामपुर नैकिन, ओम प्रकाश पांडेय तहसील रामपुर नैकिन से तहसील कुसमी, प्रवीण पांडेय तहसील रामपुर नैकिन से तहसील कुसमी, उत्तम सिंह तहसील सिहावल से तहसील मझौली, डिगनलाल सिंह टेकाम तहसील सिहावल से तहसील मझौली, लक्ष्मण प्रसाद साक्यवाल तहसील कुसमी से तहसील चुरहट, केशव उपाध्याय तहसील कुसमी से तहसील चुरहट, अतुल उपाध्याय तहसील सिहावल से तहसील गोपद बनास, सुनील पटेल तहसील मझौली से तहसील गोपद बनास, लक्ष्मण प्रसाद रावत तहसील सिहावल से तहसील गोपद बनास, विकास कुमार पांडेय तहसील बहरी से तहसील गोपद बनास, नंदराम सिंगाड़ तहसील गोपद बनास से तहसील सिहावल, रविशंकर शुक्ला तहसील गोपद बनास से तहसील सिहावल, दीपचंद्र साहू तहसील गोपद बनास से तहसील सिहावल, विनोद पटेल तहसील गोपद बनास से तहसील कुसमी, नीलोत्पल शर्मा तहसील कुसमी से तहसील बहरी, लालता प्रसाद कारपेंटर तहसील सिहावल से तहसील बहरी, श्रीमती विमला विश्वकर्मा तहसील रामपुर नैकिन से तहसील गोपद बनास, मुकेश त्रिपाठी तहसील बहरी से तहसील गोपद बनास, रामखेलावन जायसवाल तहसील कुसमी से तहसील रामपुर नैकिन, श्रीमती खुशबू सिंह तहसील गोपद बनास से तहसील सिहावल, बाल्मीकि विश्वकर्मा तहसील सिहावल से तहसील गोपद बनास, शिवम मिश्रा पटवारी हल्का मझिगवां तहसील मझौली से पटवारी हल्का सिरोला तहसील मझौली स्थानांतरित किया गया है।

Sidhi news: सिहावल को मिला नया तहसीलदार, 5 राजस्व निरीक्षक सहित 24 पटवारियों का हुआ स्थानांतरण

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button