Sidhi news: सीधी जिले में पैरामेडिकल कॉलेज में छात्रवृत्ति योजना में जम कर हुआ भ्रष्टाचार, मचा हड़कंप

Sidhi news: सीधी जिले में पैरामेडिकल कॉलेज में छात्रवृत्ति योजना में जम कर हुआ भ्रष्टाचार, मचा हड़कंप।
प्रथम न्याय न्यूज़ सीधी। सीधी जिले में अशासकीय पैरामेडिकल कॉलेज में छात्रवृत्ति योजना में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है वह भी हजार दो हजार नहीं बल्कि करोड़ों का। जहां साथ पैरामेडिकल कॉलेज के संचालकों को गोपद बनास तहसीलदार ने राशि वसूली का नोटिस दिया है।
अशासकीय पैरामेडिकल संस्थाओं में अनुसूचित जाति / जनजाति वर्ग के वर्ष 2009-10 से 2012-13 तक परीक्षा में अनुपस्थित विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति वसूली कार्याल जनजातीय कार्य विभाग सीधी के द्वारा इस न्यायालय में आर०आर०सी० दायर की गई है। जिसमे निम्नानुसार बकायादार है जिनसे बकाया राशि वसूल किया जाना है। आपको राशि जमा करने हेतु पूर्व में भी मांग पत्र के माध्यम से सूचना पत्र जारी किया गया था, किन्तु आपके द्वारा आज दिनांक तक बकाया राशि जमा नही की गई है. बकाया राशि का विवरण निम्नानुसार है-
1. संजय सिंह संचालक कमला देवी इन्स्टीट्यूट सीधी, 32,96013 रुपए।
2. ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार संचालक अमर पैरामेडिकल इन्स्टीट्यूट सीधी 22, 99563 रूपए।
3. सुधांशु कुमार शर्मा संचालक अशासकीय स्वाभिमान इन्स्टीट्यूट सीधी 12,55583 रुपए।
4. मनोज कुमार जायसवाल संचालक अशासकीय सीधी इन्स्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल सीधी 25,00593 रूपए।
5. मनोज कुमार जायसवाल संचालक अशासकीय कल्चुरी पैरामेडिकल आफ इन्स्टीट्यूट सीधी 20, 18923 रूपए।
6. हरीश गुप्ता संचालक अशासकीय गापमी पैरामेडिकल आफ इन्स्टीट्यूट सीधी 1852903 रुपए।
7. दीपक कुमार गुप्ता संचालक अशासकीय एस.आई.टी. पैरामेडिकल सीधी 10, 36833 रुपए।
कुल राशि 1 करोड़ 42 लाख 59 हजार 711 रुपए।
गोपद बनास तहसीलदार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि यदि 15 दिवस के अंदर उक्त राशि को जमा नहीं किया जाएगा तो कुर्की की कार्यवाही की जावेगी।