मध्यप्रदेश
Singrauli News: सरस्वती पूजा पर छात्राओं ने टेबल पर खड़े होकर भोजपुरी गाने ‘कमरिया होले होले’ पर किया डांस, Video Viral

Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक सरकारी स्कूल की लड़कियां टेबल पर भोजपुरी डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल उठे हैं।
खबरों के मुताबिक, जिले के शासकीय कन्या स्कूल सरई की छात्राओं का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्राएं टेबल पर खड़े होकर भोजपुरी गाने ‘कमरिया होले होले’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं।
यह वीडियो सरस्वती पूजा के दिन का बताया जा रहा है, जब स्कूल में पूजा के दौरान छात्राओं ने भोजपुरी गानों पर डांस किया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, प्रथम न्याय न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।