मध्यप्रदेश

निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत ढहने से छः मजदूर दब गए, अस्पताल में चल रहा इलाज

MP News : इंदौर के पास चोरेल में एक निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत ढहने से नीचे छह मजदूर दब गए और एक कर्मचारी की मौत की सूचना मिली है लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पटवारी प्रकाश सोनी ने बताया कि खसरे पर फार्म हाउस मालिक का नाम ममता पति कन्हैया लाल और अनाया पति भरत डेमला दर्ज है।

इस फार्म हाउस का निर्माण इंदौर का एक वकील कर रहा था. सभी मजदूर वहां फार्म हाउस बनाने के लिए गए थे। कल पूरे दिन काम करने के बाद मजदूरों ने रात में खाना खाया और निर्माणाधीन छत के नीचे सो गये। छत गिरने से सभी मजदूर दब गए और रात में किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। सुबह गांव के कुछ लोगों को उधर से गुजरते समय हादसे की जानकारी हुई। इसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई और मलबा हटाने का काम शुरू हुआ।

छत का निर्माण लोहे के एंगल से किया जा रहा था, जहां एंगल झुकने से छत गिर गया। यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि गुरुवार रातभर तेज बारिश हुई है। जहां लोहे के एंगल छत पर लगे सीमेंट कंक्रीट का वजन नहीं झेल सके। इससे निर्माणाधीन छत गिरने की आशंका जताई जा रही है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button